Breaking News
इनडोर खेल परिसर से खिलाड़ियों को मिल रही बेहतर सुविधा

राजगढ़ मध्यप्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राजगढ़ नगर में 1.15 करोड़ रुपये की लागत से इनडोर खेल परिसर का निर्माण कराया गया है। परिसर में बैडमिंटन, कबड्डी, जिम एवं टेबल टेनिस सहित विभिन्न खेलों की सुविधाएं उपलब्ध हैं। इन सुविधाओं का लाभ लेकर नगर एवं आसपास क्षेत्र के खिलाड़ी नियमित रूप से खेल अभ्यास कर रहे हैं तथा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। खिलाड़ियों ने बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मध्यप्रदेश शासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया है। इनडोर खेल परिसर खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उनकी खेल प्रतिभाओं को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।




