बिहार-झारखण्ड
नवादा में प्रभारी मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा

नवादा (SHABD) : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवादा में प्रभारी मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
तिरंगा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। इस दौरान जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश समेत कई अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
प्रभारी मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि देश को आजादी लंबे संघर्ष और वीर सपूतों के बलिदान के बाद मिली है। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि तिरंगे के सम्मान और देश की एकता-अखंडता की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।




