उत्तराखंड
उत्तराखण्ड : हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी का युवाओं से सीधा संवाद

File Photo
देहरादून (SHABD) :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में आयोजित युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम में युवाओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास से जुड़े सवालों के जवाब दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं के भविष्य को लेकर बेहद संवेदनशील हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने स्किल डेवलपमेंट, स्टार्टअप और रोजगार के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। वहीं प्रदेश सरकार भी युवाओं को पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है।




