RAJGARH

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस राजगढ़ में ‘नशे के प्रति जागरण’ विषय पर व्याख्यान

 

 

राजगढ़

मध्यप्रदेश शासन की महत्वकांक्षी पहल नशा मुक्ति अभियान 2.0 को अंजाम देते हुए प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस राजगढ़ में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में शुक्रवार को महाविद्यालय में ‘नशे के प्रति जागरण’ विषय पर एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संस्था प्राचार्य डॉ. वी.बी. खरे के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में संपन्न किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अध्यक्षता महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. मंगलेश सोलंकी ने की। मुख्य वक्ता के रूप में रसायन विभाग की विभाग अध्यक्ष प्रो. जया मोदी एवं राजनीति विभाग के प्रो. संतोष खरे रहे।

 

साथ ही प्रो. खरे ने भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के हवाले से नशे के दुष्परिणाम एवं जागरूकता को अपने व्याख्यान की केंद्र में रखा। वही प्रो. मोदी ने भारत की पौराणिक दिनचर्या एवं उदाहरणों के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वस्थ एवं प्रसन्नचित रहने का मूल मंत्र प्रदान किया। नशे से संबंधित बीमारियों के प्रति सचेत करते हुए डॉ. अखिलेश राय ने विद्यार्थियों को शपथ दिलवाई। अपने अध्यक्षीय की भाषण में डॉ. सोलंकी ने व्यावहारिक उदाहरण के द्वारा नशे के नाश की जरूरत पर विशेष बल दिया।

Related Articles

Back to top button