उत्तराखंड

देहरादून समेत उत्तराखंड के कई इलाकों में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

देहरादून (SHABD):आज दोपहर बाद उत्तराखंड में मौसम ने करवट ले ली और राजधानी देहरादून समेत कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश शुरु हो गई। वहीं मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने आज कुमाऊं के अधिकांश स्थानों और गढ़वाल के कई इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है। हालांकि, 19 से 21 जुलाई तक बारिश की गतिविधियों में और तेजी आएगी। विभाग ने चेतावनी दी है कि पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून और पौड़ी में भारी वर्षा हो सकती है। वहीं, 18 जुलाई को बागेश्वर और देहरादून जनपद में कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश भी देखी जा सकती है। 19 और 20 जुलाई को मौसम और भी सक्रिय हो सकता है, जिसके लिए कुछ जनपदों को येलो और ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया है।

 

Related Articles

Back to top button