सोनाखान

देश भर में जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले शीर्ष 10 जिलों में मध्‍यप्रदेश के 6 जिले शामिल हैं और राजगढ़ का इसमें शामिल होना गौरव की बात है  जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी का

राजगढ़

जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण, जल संवर्धन, जल संरचनाओं के पुनर्जीवन तथा जनभागीदारी से किए गए कार्यों को प्रदर्शित करने वाले विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान के माध्यम से जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि देश भर में जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शीर्ष 10 जिलों में मध्यप्रदेश के 6 जिलों का शामिल होना प्रदेश के लिए गौरव की बात है। इनमें राजगढ़ जिले का स्थान प्राप्त करना जिले के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अमले एवं आमजन की सक्रिय सहभागिता का परिणाम है। राजगढ़ जिला प्रशाासन और जिला पंचायत के सहयोग से यह हो पाया है।

*समा क्रं./001/1506/06/2026 ……..00……. फोटो क्रं. 01 02*

Back to top button