बिहार-झारखण्‍ड

गोपालगंज: वायरल ऑडियो मामले में सीओ पर एफआईआर के आदेश

गोपालगंज (SHABD): बगहा पुलिस जिला अंतर्गत नौरंगिया थाना क्षेत्र में हत्या की एक गंभीर घटना के खुलासे में 65वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), बेतिया का सहयोग मिला है।

9 मार्च 2026 को नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव, जरहलिया के पास एक अज्ञात व्यक्ति का कटा हुआ सिर बरामद किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए मृतक के शेष शरीर और अपराधियों की तलाश के लिए पुलिस ने 65वीं वाहिनी एसएसबी से डॉग स्क्वॉड की सहायता मांगी।

कमांडेंट नंदन सिंह मेहरा के निर्देशन में डॉग स्क्वॉड को तत्काल घटनास्थल पर भेजा गया। डॉग “INGO” की मदद से सघन खोज अभियान चलाया गया, जिसमें एचसी/जीडी विमल कुमार सिंह, डॉग हैंडलर पवित्र सिंह तथा पुलिस के अन्य जवानों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

इस अभियान के दौरान डॉग स्क्वॉड की सहायता से मृतक का शेष शरीर घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर बरामद कर लिया गया, जिससे जांच में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।

इस कार्रवाई में सशस्त्र सीमा बल और स्थानीय पुलिस के बीच बेहतर समन्वय देखने को मिला। पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।

 

Related Articles

Back to top button