बिहार-झारखण्‍ड

रेखा आर्य के पति पर बिहारी लड़कियों पर अभद्र टिप्पणी को लेकर परिवाद दायर

बेतिया : बेतिया व्यवहार न्यायालय में आज उत्तराखंड के सामेश्वर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारीलाल साहु के खिलाफ परिवाद दायर किया गया। यह परिवाद बिहारी लड़कियों पर अभद्र टिप्पणी को लेकर दर्ज किया गया।

विदित हो कि कुछ दिन पहले गिरधारीलाल साहु ने सोशल मीडिया पर विवादित बयान दिया था कि “20 से 25 हजार रुपये में बिहारी लड़कियां मिल जाती हैं जिन्हें खरीदा जा सकता है।” यह बयान समाचार पत्र और टीवी चैनलों में प्रसारित हुआ, जिससे महिलाओं की लज्जा भंग होने का मामला सामने आया।

महिला विकास मंच की जिलाध्यक्ष रिंकी शर्मा ने कहा कि गिरधारीलाल साहु द्वारा स्त्रियों की लज्जा भंग करने और अनुचित टिप्पणी की गई है। उन्होंने कहा कि अब उन्हें बिहार आकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी होगी।

Related Articles

Back to top button