बिहार-झारखण्‍ड

बिहार संग्रहालय में सजी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मनीषा झा की मिथिला पेंटिंग प्रदर्शनी

पटना (SHABD):बिहार की समृद्ध संस्कृति और विरासत को मंच प्रदान करने के लिए बिहार संग्रहालय लगातार कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित कलाकार मनीषा झा की मिथिला पेंटिंग की कलाकृतियों की प्रदर्शनी बिहार संग्रहालय में आयोजित की गई, जिसका उद्घाटन कला एवं संस्कृति विभाग के सचिव तथा बिहार संग्रहालय के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह ने किया।

इस अवसर पर कला एवं संस्कृति विभाग के सचिव प्रणव कुमार ने कहा कि बिहार की कला और सांस्कृतिक परंपराओं को समझने और संरक्षित करने में बिहार संग्रहालय की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पारंपरिक कलाओं को बढ़ावा देने और कलाकारों को मंच उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

वहीं, बिहार संग्रहालय के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनियों के माध्यम से नई पीढ़ी को बिहार की प्राचीन कला और सांस्कृतिक विरासत को जानने और समझने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि संग्रहालय केवल इतिहास को संजोने का माध्यम नहीं, बल्कि कला और संस्कृति को आगे बढ़ाने का भी महत्वपूर्ण केंद्र है।

प्रदर्शनी में प्रदर्शित मिथिला पेंटिंग की कलाकृतियों को दर्शकों ने काफी सराहा।

 

Related Articles

Back to top button