बिहार-झारखण्ड
भारत तिब्बत संघ ने राज्यपाल से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

रांची (SHABD): राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से लोक भवन में भारत तिब्बत संघ की प्रदेश इकाई के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य में कैलाश मानसरोवर भवन निर्माण, प्रमुख शिव मंदिरों के जीर्णाेद्धार तथा द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए सीधी रेल सुविधा उपलब्ध कराने से संबंधित एक ज्ञापन राज्यपाल को सौंपा। राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए इस विषय में आवश्यक कार्यवाही के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित करने का आश्वासन दिया।



