उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय युवा दिवस पर मुख्यमंत्री ने कहा- युवा शक्ति को मज़बूत कर के ही विश्वगुरू के रूप में स्थापित होगा भारत

लखनऊ : स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रदेशभर में आज विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में युवाओं को राज्य स्तरीय विवेकानंद यूथ अवॉर्ड से सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने खेलो इंडिया के अंतर्गत 5 मल्टीपर्पज हॉल का लोकार्पण और 3 ग्रामीण स्टेडियम का शिलान्यास भी किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाई। श्री योगी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की दी हुई प्रेरणा को आत्मसात करते हुए युवाओं को नवाचार, रिसर्च-डेवलपमेंट व रोजगार के नए अवसरों के लिए तैयार करना आवश्यक है। तभी भारत विश्वगुरू के रूप में स्थापित हो पाएगा।

अब हमें अपने युवाओं को जो वास्तव में देश के वास्तविक शिल्पकार है, इन्हें आगे बढ़ाने के लिए इन सब के साथ और मजबूती के साथ जोड़ने की दिशा में कार्य करना होगा, जो एक संकल्प स्वामी विवेकानंद जी का था कि भारत विश्व गुरु के रूप में स्थापित होगा, यह तभी हो पाएगा जब युवा शक्ति उस दिशा में मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी और उस दिशा में हम सबके प्रयास एक नए भारत के निर्माण के रूप में आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में हम सब को देखने को मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button