Breaking News
मंगल भवन प्रांगण की बदहाल स्थिति पर AJJAKS ने जताई नाराजगी

राजगढ़। मध्य प्रदेश एजेएक्स (AJJAKS) संगठन ने नगर के मंगल भवन प्रांगण की दयनीय स्थिति पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। संगठन द्वारा बताया गया कि नगर पालिका अधिकारी को दो बार पत्र लिखकर प्रांगण की साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने हेतु अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
विश्व विख्यात बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम से जुड़े इस प्रांगण की हालत अत्यंत खराब हो चुकी है। परिसर में जगह-जगह गंदगी फैली हुई है और दोनों मुख्य द्वार खुले रहने से असामाजिक तत्वों की आवाजाही बनी रहती है।
संगठन का कहना है कि पूरे मध्य प्रदेश में राजगढ़ के मंगल भवन की स्थिति सबसे अधिक चिंताजनक है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रशासनिक अधिकारियों से शीघ्र साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है।


