Breaking News

सुठालिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

 

राजगढ़,  सुठालिया (मऊ) थाना पुलिस ने चोरी के वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 10 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद वाहनों की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार तोलानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी ब्यावरा श्री प्रकाश शर्मा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी सुठालिया उपनिरीक्षक अनिल राहोरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी प्रकाश भील (22 वर्ष) निवासी भगवानपुरा, थाना लटेरी जिला विदिशा को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार थाना सुठालिया में दर्ज अपराध क्रमांक 22/26 एवं 47/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत आरोपी से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की कई मोटरसाइकिलें अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखने की जानकारी दी। आरोपी के बताए स्थान पारसाना, शंभुपुरा, कालाजी बाग जंगल शंभुपुरा तथा ग्राम दुर्गपुरा से पुलिस ने छापेमारी कर कुल 10 मोटरसाइकिलें बरामद कीं।

बरामद वाहनों में हिरो एचएफ डीलक्स, हिरो स्प्लेंडर प्रो, होंडा एसपी-125, हिरो स्प्लेंडर प्लस और होंडा शाइन जैसी मोटरसाइकिलें शामिल हैं। इनमें से दो मोटरसाइकिलें थाना सुठालिया के दर्ज अपराधों से संबंधित पाई गईं, जिन्हें प्रकरण में जप्त किया गया है। वहीं शेष आठ मोटरसाइकिलें चोरी की होने की पुष्टि होने पर पुलिस ने इस्तगासा क्रमांक 01/2026 धारा 35(1)(5) बीएनएसएस एवं 303(2) बीएनएस के तहत जप्त कर लिया है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है। इस मामले में आरोपी के साथी संतोष पिता जगदीश लोधी एवं फूल सिंह पिता भागीरथ लोधी निवासी दुर्गापुर फिलहाल फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है

Related Articles

Back to top button