मध्यप्रदेश

आगामी त्यौहारो को आपसी सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की जिला शांति समिति ने की अपील 

शालीनता एवं शांति बनाएं रखते हुए हर्ष उल्लास से त्यौहार मनाने का कलेक्टर ने जिलावासियो से की अपील

 

शहडोल 27 फरवरी 2026- जिले में सभी त्यौहार परपंरागत रूप से आपसी भाईचारे एवं सौहार्द्र के साथ मनाने की परपंरा रही है, इस परपंरा को आगे भी बनाए रखते हुए आगामी त्यौहारो को हर्षाेल्लास के साथ मनाने की अपील जिला शांति समिति के सदस्यो ने जिलावासियो से की है।

कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने कहा कि आगामी दिनों में होली, धुरेड़ी, ईद-उल फितर, परशुराम जयंती तथा चैत्र नवरात्रि के त्यौहार मनाए जाएंगे। कलेक्टर ने जिलेवासियो से आगामी सभी त्यौहारो को शालीनता एवं शांति बनाएं रखते हुए हर्षाेल्लास एवं शांतिपूर्वक मनाने की अपील की है।

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री रामजी श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष श्री घनश्याम जायसवाल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अमृता गर्ग, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती आशा भंडारी, नगर निरीक्षक सोहागपुर श्री अरूण पांडेय, यातायात प्रभारी श्री संजय जायसवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि होलिका दहन का कार्यक्रम गत वर्ष की भॉति इस वर्ष भी उन्ही स्थानो में किया जाए जहां पूर्व से होता आ रहा है। होलिका रखने जाने वाले स्थानो की सूची पुलिस कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराई जाए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि होलिका ऐसे स्थानो पर नही रखी जाएं जिससे यातायात प्रभावित हो। साथ ही बिजली के खम्भो या तारो के नीचे, टेलीफोन के खंभो, पेड़ तथा खलिहान आदि के पास नही रखी जाए। होलिका में सूखी लकड़ी तथा कंडो का उपयोग किया जाए। हरे भरे पेड़ का उपयोग नही किये जाएं, पानी के दुरूपयोग हेतु सूखी होली खेली जाएं, रंगो में कैमिकल का उपयोग नही किया जाए न ही पेंट, कीचड़ एवं ग्रीस, काला ऑयल आदि का प्रयोग किया जाए। बिना सहमति के दूसरो पर रंग नही डाला जाए जिससे विवाद की स्थिति पैदा हो। बोर्ड की परीक्षाओ को दृष्टिगत रखते हुए होलिका दहन स्थल पर ध्वनि विस्तारक यंत्रो डीजे आदि का प्रयोग नही किये जाएं। होली त्यौहार के दौरान 2 मार्च 2026 को रात्रि 11ः30 बजे से 3 मार्च 2026 को सांय 5 बजे से शराब की दुकानें बंद रहेगी। कंट्रोल रूम में फायर बिग्रेड की व्यवस्था तथा अस्पताल में आपात चिकित्सा व्यवस्था रखी जाएगी। संबंधित एसडीएम, कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा लोगो के साथ बैठक करने के लिए उत्तरादायी रहेंगे। कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल की तैनाती पुलिस अधीक्षक शहडेाल द्वारा की जाएगी। नगरपालिका द्वारा धुरेणी के दिन सुचारू रूप से पानी की व्यवस्था, साफ- सफाई की व्यवस्था रखेंगे। संबंधित एसडीएम एवं थाना प्रभारियो को थान स्तर पर शांति समिति बैठक आयेाजित करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक श्री रामजी श्रीवास्तव ने कहा कि त्यौहारो के दौरान सोशल मीडिया में अपत्तिजनक एवं भडकाऊ कंटेट वाले पोस्ट नही किये जाएं। पुलिस द्वारा इसकी निगरानी की जाएगी। 19 मार्च से चैत्र नवरात्र प्रारंभ हो रही है 27 मार्च को राम नवमीं का त्यौहार मनाया जाएगा। नवरात्रि पर्व पर पंचमी एवं अष्टमी के दिन जिले के प्रमुख देवी मंदिरो में विशेष पुलिस की व्यवस्था की जाएगी। 19 मार्च को गुडी पड़वा, चैत्र नवरात्र बैठकी पर्व तथा 21 मार्च को ईद-उल-फितर एवं 27 मार्च को श्री राम नवमीं का त्यौहार मनाया जाएगा।

ईद-उल-फितरत्यौहार में नगरपालिका द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएगी। पुलिस द्वारा यातायात एवं रात्रि गश्त की व्यवस्था की जाएगी। बैठक में नमाज अदा करने वाले स्थानो की जानकारी दी गई।

बैठक में जिला शांति समिति के सदस्य श्री लक्ष्मण गुप्ता, डॉ. परमानंद तिवारी, अजय जायसवाल, राहुल मिश्रा, शान उल्ला खान सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button