Breaking News

खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर सख़्त कार्रवाई, तीन वाहन जप्त

 

राजगढ   कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा निरंतर सख़्त कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में खनिज टीम द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध खनिज परिवहन में संलिप्त वाहनों को जप्त किया गया।कार्रवाई के दौरान राजगढ़ क्षेत्र में खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर को जप्त कर थाना राजगढ़ कोतवाली की अभिरक्षा में रखा गया। वहीं कालीपीठ क्षेत्र में खनिज गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर एक अन्य ट्रैक्टर को जप्त कर थाना कालीपीठ में सुरक्षित रखा गया। इसके अतिरिक्त ब्यावरा क्षेत्र में खनिज मुरुम का अवैध परिवहन करते हुए एक डंपर को जप्त कर थाना ब्यावर की अभिरक्षा में सौंपा गया।

 

खनिज विभाग द्वारा की जा रही लगातार कार्रवाई से अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त माफियाओं में दहशत का माहौल है। खनिज अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुरूप यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button