गोमाता के सम्मान में कांग्रेस मैदान में,कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में गोमाता की दुर्दशा को लेकर प्रदेश के मुखिया समेत भाजपा सरकार को को कांग्रेसियों ने कोसा,छत्तीस करोड़ देवी देवताओं की याद आई

राजगढ़
जिला मुख्यालय पर कांग्रेस पार्टी द्वारा नगर के खिलचीपुर नाका पर गोमाता के मुद्दे को लेकर एक विशाल आपसभा का आयोजन किया गया जिसमे वर्तमान समय में गोमाता की दुर्दशा व गांव गांव शहर शहर भटकती गायों के पुनर्विस्थापन ओर गोशाला में उचित पालन पोषण की बात कहते हुए गोशाला के प्रति जिम्मेदारों एवं प्रदेश सरकार को कोसते हुए जगह जगह असमय मवेशी दुर्घटनाएं व आम जानमाल की हानी का ध्यान आकर्षण करते हुए अपने उद्बोधन में कहा गया की जहां गोशाला संचालन में भ्रष्टाचार फेला हे वहीं गोशाला संचालन के नाम पर भी आवंटन या तो नाम मात्र का मिलता हे या कभी मिलता ही नहीं है यहां उल्लेखनीय है की पूर्व मंत्री युवा कांग्रेसी नेता जय वर्धन सिंह ने आमजन की भावनाएं जाग्रत करने के लिए छत्तीस करोड़ देवी देवताओं का गोमाता में वास का हवाला देते हुए गोमाताओं के प्रति आमजन में गोमाता के प्रति सहानुभूति व दया का रखने की बात कही वहीं प्रदेश के मुखिया पर पच्चीस हजार से अधिक गाय जो सड़कों पर भटक रही है इनके पुनर्विस्थापन एवं गायों को गोशाला पहुंचकर इनके सुरक्षित जीवन की बात कही गई इस दौरान अपने संबोधन में भाजपा सरकार समेत प्रदेश के मुखिया पर तंज कसते हुए कहा गया की भाजपा सरकार ने गायों के मुद्दो पर आमजन की भावनाएं बहुत बटोरी और स्वयं को गोमाता का रक्षक कहने वाली सरकार के कार्यकाल में ही गोमाता की दुर्दशा केसे वहीं कांग्रेस के पूर्व ऊर्जा मंत्री व वर्तमान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रियव्रत सिंह ने भी श्रोताओं की दुखती नस पकड़ते हुए बिजली के भारी भरकम बिलों का हवाला देते हुए आमजन की कमर तोड़ने की बात कही गई l अंततः जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया इस दौरान अनेकों कांग्रेसी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता व महिला नेत्री मौजूद रहे l


