बिहार-झारखण्‍ड

देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की 141वीं जयंती पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

पटना:राजेंद्र चौक स्थित प्रतिमा स्थल पर आज देशरत्न और भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 141वीं जयंती के अवसर पर राजकीय समारोह आयोजित किया गया। समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

माल्यार्पण के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने स्वदेशी कंबल आश्रम की चरखा कातने वाली महिलाओं के बीच साड़ियों का वितरण कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इसके बाद दोनों नेता राजेंद्र घाट स्थित समाधि स्थल पहुंचे और वहाँ पुष्प चक्र अर्पित कर डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, विधायक श्याम रजक सहित कई सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों ने भी जयंती कार्यक्रम में भाग लेकर देशरत्न को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Related Articles

Back to top button