द्वितीय पैरा लॉन बाउल्स नेशनल चैम्पियनशिप में बिहार ने जीता 9 पदक

पटना (SHABD): सीतामढ़ी जिले में हुई ओलावृष्टि के कारण सब्जी उत्पादक किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। विशेष रूप से बथनाहा प्रखंड के सोनमा गांव के किसान प्रभावित हुए हैं, जहां कई किसानों को अपनी बर्बाद फसलों को खेत से हटाना पड़ रहा है।
गांव के किसान शशि सिंह ने बताया कि उन्होंने 10 कट्ठा में खीरा, 10 कट्ठा में कद्दू और परवल की खेती की थी, जो ओलावृष्टि के कारण पूरी तरह नष्ट हो गई।
वहीं, किसान देवनारायण सिंह ने कहा कि ओलावृष्टि से उनकी गोभी की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। उन्होंने सरकार से किसानों के लिए राहत की मांग की है।
इसी तरह, किसान रामभरोस सिंह ने बताया कि उनके टमाटर की फसल भी पूरी तरह नष्ट हो गई है और उन्होंने सरकार से सहायता देने की अपील की है।
इस संबंध में कृषि विभाग के पंचायत किसान सलाहकार विश्वनाथ शर्मा ने बताया कि ओलावृष्टि से हुई क्षति का आकलन कर रिपोर्ट जिला स्तर पर भेज दी गई है, ताकि किसानों को मुआवजा दिलाया जा सके।




