Breaking News
पशुपालन विभाग एवं मत्स्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित
राजगढ़
कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग एवं मत्स्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागों के कर्मचारियों की जानकारी ली गई तथा सार्थक ऐप के माध्यम से फील्ड स्टाफ की उपस्थिति अनिवार्य करने के निर्देश दिए गए। माइक्रो इरिगेशन योजनाओं में निर्धारित लक्ष्य एवं लक्ष्य-पूर्ति की समीक्षा की गई। अनुदान राशि के वितरण की स्थिति कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने स्वयं पोर्टल में लॉगिन कर जांची। मत्स्य विभाग में फरवरी माह तक कार्यों को शत प्रतिशत पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए गए।


