मध्यप्रदेश

विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा निकाली गई झांकिया, जिला पंचायत ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

 

 

शहडोल 26 जनवरी 2026- जिला मुख्यालय शहडोल के महात्मा गांधी स्टेडिमय में आयोजित 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में शासन की विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं, शासन की नीतियों, तथा उपलब्धियों पर आधारित चलित प्रदर्शनी निकाली गई। जिसमें जनजातीय कार्य विभाग, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग, कृषि, उद्यानिकी एवं मत्स्यपालन विभाग, पॉलीटेक्निक एवं आईटीआई, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग,स्वच्छता मिशन तथा आजीविका मिशन, दक्षिण वन मण्डल शहडोल, जिला शिक्षा केन्द्र तथा पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग द्वारा चलित झांकी निकाली गई। इन झांकियां में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग प्रथम, जनजातीय कार्य विभाग द्वितीय एवं कृषि विभाग तृतीय स्थान प्राप्त किया। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. केदार सिंह प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विभागीय अधिकारियो एवं कर्मचारियो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Related Articles

Back to top button