मध्यप्रदेश

गणतंत्र दिवस समारोह में आयोजित परेड में विशेष सशस्त्र बल वाहिनी एवं एनसीसी सीनियर को मिला प्रथम पुरस्कार

 

शहडोल 26 जनवरी 2026- गणतंत्र दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी स्टेडियम में आयोजित मार्चपास्ट का आयोजन किया गया। जिसके कमान्डर प्रभारी रक्षित निरीक्षक सूबेदार ब्रजलाल रोकड़े एवं परेड कमान्डर टूआईसी सूबेदार राजमती परस्ते रहीं। परेड में भाग लेने वाले दलों में सशस्त्र बल में 29वीं वाहिनी बी कम्पनी विसबल कैम्प शहडोल ने प्रथम, जिला बल शहडोल (पुरूष) ने द्वितीय तथा जिला बल शहडोल (महिला) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह अशस्त्र बल में प्रथम स्थान एनसीसी सीनियर, द्वितीय स्थान गुडशेफर्ड कान्वेन्ट स्कूल बैन्ड दल तथा तृतीय स्थान स्काउड दल बालक ने प्राप्त किया। परेड में होम गार्ड, वन मंडल दक्षिण, एनसीसी बालक जूनियर, स्काउट सीनियर बालक, स्काउड गाइड बालिका, शौर्य दल ने भाग लिया।

Related Articles

Back to top button