समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) , छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा रायपुर में एलटीएस (Altius) कंपनी के सहयोग से एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सक्षम छत्तीसगढ़ प्रांत का दिव्यांग जनों हेतु एक सार्थक प्रयास।

समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) , छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा रायपुर में एलटीएस (Altius) कंपनी के सहयोग से एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

बलौदाबाजार।लाइवलीहुड ऑन व्हील्स (सक्षम- एक नई उड़ान) अभियान के तहत, 58 जरूरतमंद अस्थिबाधित दिव्यांगजनों को निशुल्क नियोमोशन ई- ट्राइ साइकिलें वितरित की गईं।दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण हेतु श्रीराम मंदिर स्थित वाल्मीकि सभागार वी.आई. पी. रोड रायपुर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन के सचिव भुवनेश यादव, आईएएस अधिकारी, देवव्रत सिरमौर आईपीएस अधिकारी, उज्जवल पौडवाल प्रशासनिक अधिकारी, सक्षम के प्रांत अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र शुक्ला, प्रांत सचिव अनूप पांडे, प्रांत कोषाध्यक्ष जैनेंद्र जैन, अल्टिस कंपनी के मैनेजर राधा चरण गुप्ता श्री रविंद्र कोपरगांवकर भोपाल,डॉक्टर नम्रता सिरमौर जिला अध्यक्ष रायपुर सक्षम अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, राम जी राजवाड़े अंजलि चावड़ा,सतीश राजवाड़े,अविनाश चटर्जी,शरद चंद्र सहित रायपुर नगर के समस्त सक्षम के कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास से यह कार्यक्रम गरिमामई रूप से संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत बालोदाबाजार जिले के 5 दिव्यांगजनों में—भोलाशंकर कैवर्त्य, उमाशंकर साहू, छठराम कैवर्त्य, मणि विश्वकर्मा व राजेश कुमार पटेल को ई-ट्राइसाइकिल प्रदान की गई।इस अवसर पर बलौदाबाजार जिला सचिव श्री नूतन कुमार सेन ने जानकारी देते हुए बताया कि बलौदाबाजार–भाटापारा जिले का जिला अधिवेशन सह दिव्यांग सम्मेलन आगामी 8 फरवरी को कसडोल में आयोजित किया जाएगा, तथा अधिक से अधिक दिव्यांगजनों से सहभागिता की अपील की।




