बिहार-झारखण्ड
रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कई योजनाओं की रखी आधारशिला

रांची : रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ ने रांची को कई विकास योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने रांची नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नम्बर 10 में सुंदर विहार और शिवशक्ति नगर को जोड़ने वाले पथ के कल्वर्ट निर्माण की आधारशिला रखी, जबकि वार्ड नम्बर छह में पीसीसी पथ का शिलान्यास किया। श्री सेठ नगड़ी प्रखंड के साहेर पंचायत में सांस्कृतिक मंच की भी बुनियाद रखी। इस दौरान उन्होंने निर्माण स्थल का भी निरीक्षण किया। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।




