बिहार-झारखण्‍ड

पटना में पुलिस और कुख्यात अपराधी के बीच मुठभेड़

दानापुर : नया साल शुरू होते ही बिहार में अपराधियों पर नकेल कसने की कार्रवाई तेज हो गई है। पटना के दानापुर में पुलिस और कुख्यात अपराधी मैनेजर राय के बीच शुक्रवार सुबह मुठभेड़ हुई।

पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि वांछित इनामी अपराधी मैनेजर राय इलाके में मौजूद है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एसटीएफ के सहयोग से सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान अभियुक्त पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने रुकने की चेतावनी दी, लेकिन अभियुक्त ने भागते हुए पुलिस पर फायरिंग कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अभियुक्त मैनेजर राय के घुटने के नीचे गोली लगी। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना, कार्तिकेय के. शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ 20 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं और मामले में अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button