बिहार-झारखण्ड
राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत जरूरतमंदों को सहायता उपकरण का वितरण

रांची : केन्द्र सरकार का जन कल्याण पर खास फोकस है। देश के विभिन्न हिस्सों में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की पहल पर राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत जरूरतमंदों को सहायता उपकरण का वितरण किया जा रहा है। रांची के वार्ड नम्बर सताइस में भी शिविर आयोजित कर वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के बीच योजना के तहत बीस लाख रूपये के निःशुल्क सहायता उपकरणों का वितरण हुआ। मौके पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि वंचित वर्गों के उत्थान के लिए केन्द्र सरकार वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि इन सहायक उपकरणों से बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को काफी सहूलियत होगी।




