बिहार-झारखण्‍ड

सुपौल:निर्माणाधीन भवनों पर अनियमितता के आरोप में डीएम ने लगाई रोक

सुपौल : सुपौल जिला अधिकारी सावन कुमार ने सदर अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन औषधि भण्डार भवन और पब्लिक लाइब्रेरी में कार्यों में अनियमितता पाए जाने के बाद उन कार्यों पर रोक लगा दी है। डीएम ने कहा कि इन कार्यों की जांच कराई जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि अस्पताल के गेट के पास पार्किंग की व्यवस्था बनाई जाएगी।

इसके साथ ही जिला अधिकारी सावन कुमार ने रेड क्रॉस भवन में सैकड़ों कम्बल वितरित कर बुजुर्गों की मदद की। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. कन्हैया सिंह ने बताया कि जरूरतमंदों को ठंड में कम्बल वितरण जारी रखा जाएगा।

Related Articles

Back to top button