बिहार-झारखण्ड
विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो बारबाडोस में अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस में शामिल

रांची:विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो बारबाडोस में अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस में शामिल होने के लिए गये हुए हैं। विधायक नवीन जायसवाल भी झारखंड में प्रतिनिधिमंडल में शामिल हैं। कॉमन वेल्थ पार्लियामेंट्री कांफ्रेंस का आयोजन बारबाडोस के ब्रिजटाउन में हो रहा है, जिसमें यह प्रतिनिधिमंडल शिरकत करने पहुंचा हैं। इस भारतीय प्रतिनिधिमंडल में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश भी शामिल हैं।