भोपाल। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति-जनजाति विकास परिषद का सामाजिक समरसता सम्मेलन 28 दिसंबर को राजधानी के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन भोपाल में आयोजित होगा। सम्मेलन में मुख्यत: आधा दर्जन समकालीन मुद्दों पर विशेष चर्चा होगी। इसमें प्रदेश भर से संगठन से जुड़े पदाधिकारी और समाजसेवा में सक्रिय लोग मुख्य रूप से शामिल होंगे। परिषद की प्रदेशाध्यक्ष मोनिका शाह बटटी, कार्यकारी अध्यक्षगण नंदकिशोर लोदवाल, कमलसिंह चौहान और पीएल सूर्यवंशी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण मांगरिया के मार्गदर्शन में परिषद का सम्मेलन प्रतिवर्ष होता है। इस सम्मेलन में शासकीय स्तर और सामाजिक स्तर पर हो रहे परिवर्तन और अन्याय, सरकार की उपेक्षा तथा सरकार का इन मुद्दों की ओर ध्यानाकर्षण कराने के लिए प्रस्ताव पास होगा। इसके बाद तैयार मांग पत्र को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ईजी. ए.आर. सिंह, अजय बड़ोले, डॉ अशोक मर्सकोले, ज्योत्सना बैरवा, देवराव होली, पीसी बैरवाल, जीपी मेहरा, प्रवीण मारू, समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी शामिल होंगे।
इन मुद्दों पर होगी चर्चा
शोषित, वंचित, पिछड़े वर्ग एससी-एसटी विशेषकर महिलाओं पर बढ़ रहे सामूहिक अत्याचार, रूढ़ीवादी मानसिकता और सोच का दुष्परिणाम के बारे में सामाजिक वक्ता अपनी राय रखेंगे।
निजीकरण अप्रत्यक्ष रूप से आरक्षित वर्ग को प्रतिनिधित्व विहीन किए जाने की गहरी साजिश।
आजादी के बाद भी आदिवासियों के लिए सुरक्षा देने वाली 5वीं, 6वीं अनुसूची लागू ना करना, विकास के नाम पर जल, जंगल और जमीन को आदिवासियों से छीनना।
वर्तमान शिक्षा प्रणाली, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार देश के लिए एक अभिशाप है, एक गंभीर चिंतन करना। बैकलॉग भर्ती पुन: प्रारंभ करने आदि मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी।
Post Visitor Views: 10