पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संगम साहू ने महाबोधि मंदिर का किया दर्शन

पटना :बिहार के पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू ने 31 जनवरी 2026 की संध्या को पवित्र महाबोधि मंदिर, बोधगया का दर्शन किया। इस अवसर पर उनके साथ गया के जिला पदाधिकारी और महाबोधि मंदिर प्रबंधन समिति (बीटीएमसी) के अध्यक्ष श्री शशांक शुभंकर भी उपस्थित थे।
मंदिर पहुंचने पर मुख्य न्यायाधीश का हार्दिक स्वागत मंदिर के आवासी भिक्षु—वंदनीय भिक्षु चालिंदा, भंते दिनानंद, भंते डॉ. मनोज—और बीटीएमसी सदस्य डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने किया। माननीय मुख्य न्यायाधीश ने मुख्य मंदिर के गर्भगृह में दीप, धूप और पुष्प अर्पित किए। इस दौरान भिक्षुओं ने पवित्र सूत्रों का पाठ किया और त्रिरत्न का आशीर्वाद प्रदान किया।
इसके पश्चात उन्हें पवित्र बोधि वृक्ष का दर्शन कराया गया, जहां उन्होंने पुष्प अर्पित कर प्रार्थना की। इस अवसर पर मुख्य न्यायाधीश को स्मृति-चिह्न स्वरूप महाबोधि मंदिर की प्रतिकृति, बोधि पत्ता, बीटीएमसी की पुस्तकें “द बोधि ट्री” एवं “द लीजेंड्स ऑफ बुद्ध” और एक कला पोर्टफोलियो भेंट किया गया।




