Breaking News
संविधान की उद्देशिका का वाचन किया गया। इस अवसर पर संविधान की विशालता, नागरिकों के मौलिक अधिकार, कर्तव्य एवं दायित्वों पर प्रकाश डाला गया

राजगढ़ संविधान दिवस के अवसर पर अपर कलेक्टर प्रताप सिंह चौहान ने कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी-कर्मचारियों उपस्थित में संविधान की उद्देशिका का वाचन किया गया। इस अवसर पर संविधान की विशालता, नागरिकों के मौलिक अधिकार, कर्तव्य एवं दायित्वों पर प्रकाश डाला गया। संविधान में निहित कल्याणकारी प्रावधानों के कारण आज हमारा जीवन सुखी, संपन्न एवं समृद्धि शैली है। सभी को समानता का अधिकार प्राप्त है। गरीब और अमीर सभी को समान अधिकारों का लाभ प्राप्त हो रहा है।
इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर वीरेंद्र सिंह दांगी, अनुविभागीय (राजस्व) अधिकारी सुश्री निधि भारद्वाज सहित सभी जिला अधिकारीगण- कर्मचारी मौजूद रहे।

