Breaking Newsछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कबलौदाबाजार

शंकर वार्ड में 2.72 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले सी.सी. सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन

नगर पालिका उपाध्यक्ष  दिलीप छाबड़िया जी के मुख्य आतिथ्य में किया।

बलौदाबाजार

रूपेश वर्मा (दैनिक प्रदेश का गौरव)

भाटापारा नगर पालिका अंतर्गत  शंकर वार्ड में 2.72 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले सी.सी. सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ,नगर पालिका उपाध्यक्ष  दिलीप छाबड़िया जी के मुख्य आतिथ्य में किया।

यह महत्वपूर्ण निर्माण कार्य क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा प्रदान करेगा तथा वार्ड के समग्र विकास में एक नई गति जोड़ने वाला सिद्ध होगा। यह सड़क न केवल दैनिक यातायात को सरल बनाएगी, बल्कि बरसात के दिनों में होने वाली परेशानियों को भी कम कर क्षेत्रवासियों के लिए सुरक्षित और सुलभ मार्ग उपलब्ध कराएगी।

जनसुविधाओं के विस्तार और आधारभूत ढाँचे को मजबूत करने की दिशा में ऐसे विकास कार्य हमारे मार्गदर्शक पूर्व विधायक आदरणीय  शिवरतन शर्मा जी एवं नगर पालिका अध्यक्ष  अश्वनी शर्मा जी के नेतृत्व में भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।

उक्त आयोजन में  छगन अग्रवाल , नरेश शर्मा , रमेश शर्मा ,श्री नंद किशोर सेवाका , राजकुमार मल ,श् संतोष अग्रवाल ,रोहित अग्रवाल ,श्री बोहरा,पार्षद  ठाकुर राम साहू , शुभम सिंह राजपूत , सतीश साहू , श्रेणिक गोलछा , चंद्रकांत खूंटे जी एवं अन्य सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button