छत्तीसगढ़बलौदाबाजारराज्य
नगर भवन में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन,बुजुर्गो का किया गया सम्मान।
जिले में करीब 22787वृद्धजनों को पेंशन दिया जा रहा है। 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के वृद्धिजनों को बिना दिव्यांगता प्रमाण पत्र के निःशुल्क छड़ी एवं श्रवण यन्त्र दिया
नगर भवन में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन,बुजुर्गो का किया गया सम्मान।


नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने वृद्धजन दिवस की शुभकामनायें देते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज के दिशा निर्धारक हैं और भावी पीढ़ी को मार्गदर्शन देने वाले हैं। उन्होंने कहा कि वृद्धजन अपना स्वास्थ्य जांच नियमित रूप से कराएं ताकि स्वास्थ्य ठीक रहे।
बताया गया कि जिले में करीब 22787वृद्धजनों को पेंशन दिया जा रहा है। 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के वृद्धिजनों को बिना दिव्यांगता प्रमाण पत्र के निःशुल्क छड़ी एवं श्रवण यन्त्र दिया जाता है।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव, नगर पालिका उपाध्यक्ष जितेंद्र महले, चीफ ऑफ़ लीगल डिफेन्स दीपा सोनी, गौ सेवा आयोग के सदस्य योगेश अग्रवाल सहित पार्षदगण,उप संचालक समाज कल्याण सिनीवाली गोयल एवं बड़ी संख्या में वृद्धजन उपस्थित थे।