छत्तीसगढ़

जन्मदिवस विशेष: जनता की कसौटी पर यदि मैं खरा उतरता हूँ।तो यही मेरी सच्ची सेवा होगी – स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

ज़मीन से जुड़े होने का प्रमाण जनता मे सबसे लोकप्रिय नेता

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के लगभग 2 वर्षों की उपलब्धियाँ

जनता की कसौटी पर यदि मैं खरा उतरता हूँ।तो यही मेरी सच्ची सेवा होगी – स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

1. साय सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बने श्याम बिहारी जायसवाल, लगभग 2 सालों में मनेंद्रगढ़-चिरमिरी को दी सौगातें।

2. रेल, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य में नए आयाम, अमृत जल मिशन से हर घर नल तक पानी की योजना।

3. संघर्ष से नेतृत्व तक: बीजेपी संगठन से उठकर राज्य की राजनीति में नई पहचान बनाई।

*राजनीतिक सफर और शिक्षा*

श्याम बिहारी जायसवाल का जन्म 1 अक्टूबर को हुआ।वे छात्र राजनीति से सक्रिय रहे और धीरे-धीरे भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक जिम्मेदारियाँ निभाते हुए आगे बढ़े।

शिक्षा से जुड़े होने के कारण युवाओं में लोकप्रिय चेहरा बने।

लगातार जनसंपर्क और संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने से 2023 में मनेंद्रगढ़ विधानसभा से विधायक चुने गए।2025 में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार में उन्हें स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया।

*भारती जनता पार्टी में योगदान*

लंबे समय तक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी रहे।प्रदेश संगठन में कई दायित्वों का निर्वहन किया।युवाओं को पार्टी से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई।सामाजिक सरोकारों और जनहित कार्यों में हमेशा अग्रणी रहे।

**मंत्री बनने के बाद उपलब्धियाँ (मनेंद्रगढ़-चिरमिरी क्षेत्र)*

*रेल कनेक्टिविटी*नागपुर-चिरमिरी नई रेल लाइन व हाल्ट परियोजना को लेकर केंद्र से बजट स्वीकृति।भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया छह गांवों में प्रारंभ।यह परियोजना क्षेत्र को नए औद्योगिक और पर्यटन अवसरों से जोड़ेगी।

*सड़क विकास*

चिरमिरी-मनेंद्रगढ़ साजा पहाड़ सड़क चौड़ीकरण व उन्नयन कार्य ₹40.56 करोड़ की लागत से शुरू।लगभग 17.40 किमी लंबी सड़क क्षेत्र की कनेक्टिविटी को नया आयाम देगी।

*पेयजल और ग्रामीण विकास*

अमृत जल मिशन योजना के अंतर्गत ₹184 करोड़ की लागत से बड़ी पानी की टंकी निर्माणाधीन।हर घर नल योजना से चिरमिरी-मनेंद्रगढ़ में जल संकट का स्थायी समाधान।ग्रामीण अंचलों में सड़क, बिजली और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर जोर।

*शिक्षा और स्वास्थ्य पहल*

उद्यानिकी महाविद्यालय, पॉलिटेक्निक कॉलेज, आयुर्वेद कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, मनोचिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना और निर्माण की दिशा में पहल।जिला अस्पताल का उन्नयन और मेडिकल कॉलेज की प्रक्रिया पर काम जारी।आडिटोरियम और नालंदा की तर्ज पर स्मार्ट लाइब्रेरी व क्लासेज की योजना तैयार।

*जीवनशैली और व्यक्तिगत छवि*

सादगीपूर्ण जीवन जीने वाले श्याम बिहारी जायसवाल जनता के बीच जनप्रिय और सहज नेता माने जाते हैं।स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए भी वे लगातार जनता से जुड़े रहते हैं और समस्याओं का समाधान करने के लिए उपलब्ध रहते हैं।उनके कामकाज की शैली में पारदर्शिता, जवाबदेही और विकास केंद्रित दृष्टिकोण साफ दिखाई देता है।

जनता की राय मे 

श्याम बिहारी जायसवाल ने राजनीति में कदम रखने के बाद हमेशा जनता के बीच रहकर कार्य किया।
साय सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद उन्होंने मनेंद्रगढ़-चिरमिरी क्षेत्र को रेल, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल जैसी महत्वपूर्ण सौगातें दीं।
उनके जन्मदिवस पर यह कहना उचित होगा कि आने वाले समय में वे न सिर्फ अपने क्षेत्र बल्कि पूरे प्रदेश के लिए विकास की नई दिशा तय करेंगे।

 

Related Articles

Back to top button