Breaking News

भाजपा ग्रामीण बलौदाबाजार का आत्मनिर्भर भारत प्रशिक्षण लटुवा में हुआ संपन्न।

स्वरोजगार के प्रति युवाओं को आम कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते मंत्री छत्तीसगढ़ शासन टंकराम वर्मा

भाजपा ग्रामीण बलौदाबाजार का आत्मनिर्भर भारत प्रशिक्षण लटुवा में हुआ संपन्न।

बलौदाबाजार। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व जिला नेतृत्व के आदेशानुसार भारतीय जनता पार्टी बलौदा बाजार ग्रामीण मंडल के ग्राम लटुवा के नायक टार के भवन में हुआ आत्मनिर्भर भारत का प्रशिक्षण शिविर संपन्न कार्यक्रम में मार्गदर्शन देने बलौदा बाजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री  टंकराम वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा की पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की सोच एकात्म मानवतावाद को हम मोदी जी के साथ मिलकर उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों को राज्य सरकार की योजनाओं को आम जनता तक निचले स्तर के हमारे गरीब भाइयों बहनों के बीच उन योजनाओं को कैसे पहुंचाएं और उसको इसका लाभ दिलाए जिसका खुद का विकास हो जिला का विकास हो राज्य का विकास हो और भारत का विकास हो निश्चित ही भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था। और उसे इन्हीं आप सबके मेहनत से सोने की चिड़िया बनाना है समस्त कार्यकर्ताओं क्षेत्र वासियों को नवरात्रि की  बधाई प्रेषित किया गया साथ ही  सभी के लिए माता रानी का आशीर्वाद बने रहे माँ दुर्गा की जयकारा के साथ अपनी उद्बोधन समाप्त किये।

वही प्रशिक्षण शिविर के मुख्य वक्ता ग्रामीण मंडल के प्रभारी  टेशुलाल धुरंधर जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत में निर्मित सामान को आप खरीदें स्वदेशी अपनाएं और कार्यकर्ताओं के बीच उनके द्वारा जीएसटी से संबंधित साथ ही स्वरोजगार के प्रति युवाओं को आम कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया कार्यक्रम को वरिष्ठ भाजपा नेता विजय केसरवानी जिला पंचायत बलौदा बाजार के अध्यक्ष  आकांक्षा जायसवाल जी भाजपा जिला उपाध्यक्ष  सुनीता वर्मा ने भी संबोधित किया इनके द्वारा पार्टी के द्वारा दी जा रही सभी कार्यों को जमीन में जाकर कार्य करने के लिए वह सभी मंडल के कार्यकर्ताओं को परिवार की तरह रहने के लिए प्रेरित किया गया।

उक्त कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रविशंकर वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष डोमन लाल वर्मा, भाजपा जिला मंत्री चित्ररेखा साहू,भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी मदन वर्मा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी दिनेश साहू,पिछड़ा वर्ग जिला महामंत्री रेवाराम साहू मंडल महामंत्री विष्णु साहू ,मुरारी कन्नौजे मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वर्मा, गजेंद्र नायक,गोविंद वर्मा, मंडल के समस्त पदाधिकारी कार्यकारिणी शक्ति केंद्र के प्रभारी संयोजक सहसंयोजक मतदान केंद्र के बूथ अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ जेष्ठ श्रेष्ठ युवा साथी उक्त कार्यक्रम में उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button