समय-सीमा बैठक में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान की तैयारियों एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई

*राजगढ़
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समय-सीमा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री प्रताप सिंह चौहान सहित संबंधित विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक में आगामी मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का आयोजन नरसिंहगढ़ में शिविर स्थल बैरसिया में किया जाना प्रस्तावित है। इस संबंध में तैयारियों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। साथ ही सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों की भी विस्तृत समीक्षा की गई मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. गढ़पाले ने निर्देश दिए कि जिन शिकायतों का निराकरण संभव है, उन्हें प्राथमिकता के साथ संतुष्टिपूर्वक बंद कराया जाए। बैठक में 33 योजनाओं के कार्यों का हस्तांतरण नहीं किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एसडीओ पीएचई श्री देवेंद्र गौर एवं संबंधित सब इंजीनियर का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. गढ़पाले ने संबंधित कार्यों में लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की। साथ ही पीएचई विभाग से आगामी वाटर स्टोरेज से संबंधित कार्यों की प्रगति की जानकारी भी ली गई।
बैठक में अधिकारियों के न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की भी विस्तार से समीक्षा की गई। विशेष रूप से भूमि आवंटन से संबंधित लंबित प्रकरणों पर चर्चा करते हुए सभी एसडीएम को निर्देशित किया गया कि भूमि आवंटन से संबंधित प्रस्ताव ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भेजना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त जल निगम द्वारा संचालित टंकी आधारित योजना की प्रगति की जानकारी ली गई। मध्यप्रदेश उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत स्वरोजगार के लिए हितग्राहियों को रोजगार उपलब्ध कराने एवं प्रकरणों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। बैठक में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण अभियान के संबंध में भी चर्चा की गई। इस दौरान सप्ताह में एक दिन स्थानीय पारंपरिक व्यंजनों को भोजन में शामिल किए जाने के संबंध में विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
*समा क्रं./001/1506/11/2026 ……..00……. फोटो क्रं. 01 02*

