Breaking News

थाना कोतवाली राजगढ़ पुलिस को ऑपरेशन चक्षु 360 के तहत लगाए गए कैमरो से मिली बड़ी सफलता मोटरसाइकिल चोरी के दो अलग-अलग मामलो में 04 आरोपी गिरफ्तार , चोरी की 07 मोटरसाइकिलें बरामद

 

राजगढ़  पुलिस अधीक्षक राजगढ़  अमित तोलानी (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राजगढ़ श्रीमती भावना दांगी के नेतृत्व में थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं चोरी की घटनाओं के खुलासे हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

 

इसी क्रम में थाना राजगढ़ पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के दो अलग-अलग मामलो में 4 आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही से विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की गई कुल 07 मोटरसाइकिलें, अनुमानित कीमत ₹4,20,000/- बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

 

*घटना एवं पुलिस कार्यवाही*

*.01 मामला*

दिनांक 10/10/2026 की शाम करीब 08 बजे जिला अस्पताल राजगढ़ से फरियादी कन्हैया लाल पिता नाथू लाल गुर्जर निवासी गागोरनी ने अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 39 एमएन 5502 के चोरी होने की रिपोर्ट थाने पर दर्ज करवाई थी रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 749/26 धारा 303 (2) बीएनएस का पंजीकृत किया जाकर विवेचना में लिया गया

 

दौराने विवेचना दिनांक 12.11.2026 को आरोपी विशाल भील पिता प्रकाश भूल उम्र 20 साल निवासी ग्राम घोडाखेडा (माना) थाना मनोहर थाना, जिला झालावाड़ (राजस्थान) को अपराध क्रमांक 749/26, धारा 303(2) बीएनएस में विधिवत गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया। आरोपी विशाल एवं साथी कमल वर्मा से कुल 06 मोटरसाइकिले बरामद की गई

 

*मामला 02*

दिनांक 25/02/2026 की शाम करीब 08 बजे जिला अस्पताल राजगढ़ से फरियादी मांगीलाल यादव पिता रामसिंह उम्र 36 साल निवासी झोरदा थाना चाचौड़ा गुना ने अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 04 क्यूएम 4224 हीरो एचएफ डीलक्स के चोरी होने की रिपोर्ट थाने पर दर्ज करवाई थी रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 122/26 धारा 303 (2) बीएनएस का पंजीकृत किया जाकर विवेचना में लिया गया

 

दौराने विवेचना दिनांक 12.11.2026 को आरोपी पहलवान सिंह निवासी पुरा पाड़ल्या को अपराध क्रमांक 122/26, धारा 303(2) बीएनएस में विधिवत गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया। आरोपी पहलवान से पूछताछ कर मेमो लेख किया एवं साथी आरोपी घनश्याम तंवर से चोरी की 01 मोटरसाइकिल बरामद की गई

 

*गिरफ्तार आरोपी*

1. विशाल भील पिता प्रकाश भील उम्र 20 साल निवासी घोड़ाखेडा (माना) हाल कानवा थाना मनोहर थाना जिला झालावाड़ राज.

2. कमल पिता मथुरा लाल वर्मा उम्र 28 साल निवासी ग्राम बिसोनिया हाल हरनाथपुरा थाना सुठालिया

3. पहलवान पिता करण सिंह तंवर उम्र 20 साल निवासी पुरा पाड़ल्या थाना कालीपीठ

4. घनश्याम पिता नाथूलाल तंवर उम्र 20 साल निवासी गंगापाठ थाना कालीपीठ

5. विधि विरोधी बालक

 

आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई है। प्रकरण में अन्य चोरी की घटनाओं एवं आरोपियों की संलिप्तता के संबंध में विवेचना जारी है।

Related Articles

Back to top button