उत्तराखंड

हरिद्धार में देश के पहले आयुर्वेदिक गुरुकुलम का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

हरिद्वार (SHABD)। विश्व आयुर्वेदिक दिवस पर देश का पहला आयुर्वेदिक गुरुकुलम हरिद्वार में स्थापित किया गया है। पतंजलि योगपीठ की ओर से बनाए गए गुरुकुलम का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। इस गुरुकुलम के बनने के बाद अब संस्कृत से पढ़ाई करने वाले छात्र बीएमएस की पढ़ाई भी कर सकेंगे। जिसमें पहले वर्ष 60 और उसके बाद एक हज़ार छात्रों के पढ़ने की व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह प्रयास आने वाली पीढ़ी को न केवल अपनी पौराणिक संस्कृति से जोड़ कर रखेगा, बल्कि पूरे विश्व के मार्गदर्शन करने के लिए आयुर्वेद को मजबूत भी करेगा।

इस अवसर पर योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि एलोपैथी दवाई किडनी हार्ट आदि अंगों को नष्ट कर रही हैं, जबकि आयुर्वेद ही इसका सही विकल्प है। उन्होंने कहा कि जहां मॉडर्न साइंस समाप्त होता है वहां से आयुर्वेद शुरू होता है।

Related Articles

Back to top button