Breaking News

महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान चलाया जाएगा

राजगढ़

महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान चलाएगी। इस संबंध में, मंगलवार को भोपाल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एनएचएम के एम डी डॉ. सलोनी सिडाना ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के स्वास्थ्य अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले की सभी महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच, उपचार और आवश्यक दवाएं वितरित करना है। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी महिलाओं को उनके स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी मिले और उन्हें सही उपचार प्रदान किया जाए। इस अभियान के दौरान एकत्र किए गए सभी डेटा को निर्धारित पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। जिससे राज्य में महिलाओं के स्वास्थ्य की स्थिति का एक व्यापक डेटाबेस तैयार होगा।

*तुरंत परिणाम के साथ स्वास्थ्य कार्ड*

यह पहली बार होगा जब शिविरों के दौरान की गई सभी प्रकार की जांचों का परिणाम संबंधित महिलाओं को तुरंत एक स्वास्थ्य कार्ड के माध्यम से दिया जाएगा। इस पहल से महिलाओं को तुरंत अपनी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में पता चल पाएगा और वे समय पर आवश्यक कदम उठा पाएंगी। इस कार्ड में उनके स्वास्थ्य से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी, जैसे कि रक्तचाप, शुगर और अन्य जांचों के परिणाम दर्ज होंगे।

यह अभियान न केवल महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करेगा, बल्कि एक स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण में भी योगदान देगा।

Related Articles

Back to top button
× click to chat whatsapp