किरंदुल नगर पालिका को मिली ऐतिहासिक सौगात: 4322.58 लाख की जल आवर्धन योजना को मंजूरी।
*जितेन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट।*
*किरंदुल, 25 अप्रैल 2025: छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के सरकार में निरंतर विकास की गंगा बह रही है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव जी, दंतेवाडा जिला के प्रभारी एवं वन मंत्री श्री केदार कश्यप जी के नेतृत्व में तथा बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप जी तथा दंतेवाडा के लोकप्रिय विधायक श्री चैतराम अटामी जी के मार्गदर्शन मे किरंदुल नगर पालिका को अब तक की सबसे बड़ी सौगात मिली है।* *छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम1961(प्रेसिडेंट इन काउंसिल के काम काज का संचालन तथा प्राधिकारियों की शक्तियां एवं कर्तव्य) नियम 1998 के नियम 5 के उप नियम (2) के तहत, नगर पालिका किरंदुल के लिए जल आवर्धन योजना के तहत जल शोधन संयंत्र, इंटकवेल निर्माण और पाइपलाइन विस्तार कार्य के लिए जिला खनिज संस्थान एवं न्यास निधि,( DMF) दंतेवाड़ा से 4322.58 लाख रुपये (तैंतालीस करोड़ बाइस लाख अट्ठावन हजार रुपये) की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।*
*साथ ही, विभिन्न शर्तों के अनुरूप निविदा आमंत्रण की अनुमति भी दी गई है।इस महत्वाकांक्षी परियोजना से किरंदुल नगर में स्वच्छ और नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होगी,* *जिससे स्थानीय निवासियों के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार होगा। यह योजना क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होने की उम्मीद है।*
*नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रूबीशैलेन्द्र ने “इस स्वीकृति को ऐतिहासिक कदम बताते हुए कार्य को शीघ्र शुरू करने की प्रतिबद्धता जताई है।” तथा इसे ट्रिपल इंजन सरकार के कार्यकाल की शुरुआत बताई।*
*स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने इस पहल का स्वागत किया है। और इसे किरंदुल के लिए गेम-चेंजर करार दिया है।*