Breaking Newsजुर्मदुनियादेशमनोरंजनलाइफस्टाइल
इटली की जेल में बनाया गया सेक्स रूम, पार्टनर के साथ अंतरंग हो सकेंगे कैदी; मगर ये शर्त

रोम। इटली की जेलों में एक नया प्रयोग किया गया है। यहां जेल के अंदर ही सेक्स रूम बनाया गया गया। शुक्रवार को एक कैदी ने पहली बार अपनी महिला मित्र से यहां मुलाकात की। कोर्ट के आदेश के बाद जेल मे सेक्स रूम बनाया गया है।
इटली की अदालों का मानना है कि कैदी जेल से बाहर रहने वाले अपने पार्टनर के साथ अंतरंग पल बिता सकते हैं। कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद जेलों में सेक्स रूम का निर्माण किया जा रहा है। पहला सेक्स रूप टेर्नी की जेल में बनाया गया है।
निजता की सुरक्षा जरूरी
अम्ब्रिया के लोकपाल ग्यूसेप्पे कैफोरियो ने एएनएसए समाचार एजेंसी से कहा कि हम खुश हैं। उन्होंने कहा कि इसमें शामिल लोगों की निजता की सुरक्षा को बनाए रखना भी आवश्यक है। यह प्रयोग अच्छा रहा है। अगले कुछ दिनों अन्य मुलाकात हो सकती हैं।