Breaking Newsचुनावदेशराजनीतीराज्य

भाजपा को मिला 88 फीसदी चंदा

नई दिल्ली। भाजपा को वित्त वर्ष 2023-24 में सबसे अधिक 2243 करोड़ रुपए से अधिक का चंदा मिला है। ये देश के राष्ट्रीय राजनीतक दलों में सर्वाधिक है। चुनाव से संबंधित एक संगठन ‘एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स’ (एडीआर) ने अपनी रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी है। यह रिपोर्ट निर्वाचन आयोग को सौंपे गए आंकड़ों पर आधारित है। इन आंकड़ों में 20 हजार रुपए से अधिक के राजनीतिक चंदे के बारे में जानकारी दी गई है।

राष्ट्रीय दलों को मिला चंदा 2544.28 करोड़

राष्ट्रीय दलों को मिले कुल घोषित चंदे की राशि 2,544.28 करोड़ रुपए है, जो 12,547 दाताओं से मिली है। यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में 199 फीसदी अधिक है। अकेले भाजपा के घोषित दान का कुल हिस्सा 88 फीसदी है। कांग्रेस 1,994 दान से 281.48 करोड़ रुपए के चंदे के साथ दूसरे स्थान पर रही, जो भाजपा से काफी नीचे है।

आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीईपी) ने कम राशि की जानकारी दी, जबकि बसपा ने एक बार फिर 20,000 रुपए की सीमा से ऊपर शून्य दान की घोषणा की, जो पिछले 18 वर्षों से इसके दाखिल किए गए आंकड़ों के अनुरूप है।

कांग्रेस का चंदा बीते साल के मुकाबले 252.18 फीसदी बढ़ा

भाजपा को मिलने वाला चंदा वित्त वर्ष 2022-23 के 719.858 करोड़ रुपए से बढ़कर वित्त वर्ष 2023-24 में 2,243.94 करोड़ रुपए हो गया, जो 211.72 फीसदी की बढ़ोतरी दर्शाता है। एडीआर रिपोर्ट में कहा गया है कि इसी तरह कांग्रेस को मिलने वाला दान वित्त वर्ष 2022-23 में 79.924 करोड़ रुपए से बढ़कर वित्त वर्ष 2023-24 में 281.48 करोड़ रुपए हो गया, जो 252.18 फीसदी की वृद्धि दर्शाता है।

Related Articles

Back to top button
× click to chat whatsapp