सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के लिए फीडिंग व चेंजिंग रूम

नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने बताया कि केंद्र ने राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कुछ केंद्रीय मंत्रालयों को सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और बच्चों के लिए फी¨डग और चें¨जग रूम बनाने का निर्देश दिया है, ताकि माताओं की पहुंच और सुविधा में सुधार हो सके।
महिला और बाल विकास मंत्रालय ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, नागरिक उड्डयन मंत्रालय, रेलवे बोर्ड और राज्य सरकारों को पत्र लिखकर ऐसी सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया है कि विभिन्न हवाई अड्डों पर कुल 312 फीडिंग और चेंजिंग रूम बनाए गए हैं। इनमें भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआइ) के तहत 164 और गैर-एएआइ हवाई अड्डों पर 148 हैं।
6,37,221 सहकारी समितियां क्रियाशील: सहकारिता मंत्री
अमित शाह ने कहा कि राष्ट्रीय सहकारी डाटाबेस के अनुसार देश में कुल 8.32 लाख सहकारी समितियां हैं। एक मार्च, 2025 तक कुल 8,32,103 सहकारी समितियों में से 6,37,221 क्रियाशील हैं और 45,811 परिसमापन चरण में हैं। 1.50 लाख से अधिक सहकारी समितियां गैर-कार्यात्मक हैं। परिसमापन का तात्पर्य किसी कंपनी को बंद करने और उसकी संपत्तियों को लेनदारों और मालिकों में बांटने से है।

