देश

पूर्वी राज्यों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच: बोले- ये पिछड़े नहीं, बल्कि विकास का इंजन हैं…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वी राज्यों के विकास को लेकर अपनी बात रखी है।

भारत के लिए पूर्वी राज्यों की महत्ता पर बात करते हुए पीएम ने कहा कि पहले इन राज्यों को पिछड़ा राज्य माना जाता था लेकिन नहीं हमारी सरकार इन राज्यों को देश के विकास का इंजन मानती है।

इसलिए हम लगतार इन राज्यों के विकास के लिए काम कर रहे हैं।

दिल्ली में ओडिशा पर्व पर लोगों को संबोधित कर रहे पीएम मोदी ने कहा कि ओडिशा हमेशा से ही संतों और विद्वानों की भूमि रही है।

जिस तरह से यहां के विद्वानों ने हमारे धार्मिक ग्रंथों को घर-घर तक पहुंचाया और लोगों को उनसे जोड़ा, उसने भारत की सांस्कृतिक समृद्धि में अहम भूमिका निभाई है।

पीएम ने कहा कि ऐसी महान परंपरा वाले राज्यों को लोग पहले पिछड़ा मानते थे। लेकिन हमारी सरकार इन्हें देश के विकास का इंजन मानती है। इसलिए हमने लगातार पूर्वी क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी है।

पीएम ने कहा कि हम ओडिशा को जो बजट आवंटित कर रहे हैं, वह 10 साल पहले की तुलना में तीन गुना अधिक है। हम ओडिशा के विकास के लिए हर क्षेत्र में तेजी से काम कर रहे हैं।

इस वर्ष बजट में 30 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। प्रधानमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार ओडिशा में कारोबार को आसान बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने के 100 दिनों के भीतर 45,000 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी गई है।

ओडिशा के प्रसिद्ध स्थलों की बात करते हुए पीएम ने कहा कि पिछले साल जी20 शिखर सम्मेलन भारत में आयोजित किया गया था। जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान हमने सूर्य मंदिर (कोणार्क में) की तस्वीर दिखाई थी।

मुझे इस बात की भी खुशी है कि जगन्नाथ मंदिर (पुरी में) के सभी चार दरवाजे अब खुल गए हैं। इसके अलावा मंदिर का रत्न भंडार भी खुला है।

ओडिशा पर्व, दिल्ली में स्थित उडिया समाज के एक संगठन द्वारा आयोजित किया जाना वाला एक प्रमुख कार्यक्रम है। इसका मुख्य उद्देश्य उडिया सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और संवर्धित करना है।

इस वर्ष, ओडिशा की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित करने, रंगारंग सांस्कृतिक रूपों को प्रदर्शित करने और राज्य के जीवंत सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक लोकाचार को प्रदर्शित करने के लिए 22 नवंबर से 24 नवंबर तक “ओडिशा पर्व” का आयोजन किया गया।

The post पूर्वी राज्यों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच: बोले- ये पिछड़े नहीं, बल्कि विकास का इंजन हैं… appeared first on .

Related Articles

Back to top button
× click to chat whatsapp