देश

युवक को पटाखों पर बैठने की चुनौती कबूलना पड़ा भारी, जला गुप्तांग गई जान   

बेंगलुरु । बेंगलुरु में एक युवक को जोखिम भरी चुनौती स्वीकारने की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी। यह घटना दीपावली की रात कोनानाकुंटे पुलिस स्टेशन के वीवर्स कॉलोनी में हुई। यहां नशे में धुत होकर पटाखे फोड़ रहे युवकों ने पटाखे के ऊपर एक डिब्बा रख दिया और शबरीश को उस डिब्बे पर बैठने की चुनौती दी। शबरीश भी नशे में था और उसने कहा कि अगर वह पटाखे फूटने तक डिब्बे पर बैठा रहा तो उसे ऑटो रिक्शा दिया जाए। इस पर उसके दोस्त सहमत हो गए और शबरीश ने चुनौती स्वीकार कर ली। इसके बाद उसके दोस्तों ने एक पटाखे में आग लगाकर शबरीश को डिब्बे पर बैठा दिया। पटाखे के फटने से शबरीश के गुप्तांग बुरी तरह जल गए। शबरीश को तुरंत विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन 2 नवंबर को उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया
मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी बेंगलुरु साउथ डिवीजन लोकेश बी जगलासर ने बताया कि आरोपी नवीन, दिनकर, सत्यवेलु, कार्तिक, सतीश और संतोष को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पटाखे फोड़ने के दौरान शबरीश नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना के बाद शबरीश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया है।   

Related Articles

Back to top button
× click to chat whatsapp