मध्यप्रदेशराजनीती

60 संगठनात्मक जिलों में बीजेपी चुनाव अधिकारी नियुक्त

भोपाल। बीजेपी के प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी ने अपने सभी 60 संगठनात्मक जिलों के लिए चुनाव अधिकारी और सह चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। इन नेताओं को इस माह पूरी होने वाली सक्रिय सदस्यता की कार्यवाही के बाद अगले माह होने वाले संगठनात्मक चुनावों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें सांसद विवेक बंटी साहू, आलोक शर्मा, राजेश मिश्रा, सुमेर सिंह सोलंकी, आशीष दुबे, महापौर योगेश ताम्रकार, पुष्यमित्र भार्गव समेत विधायक, पूर्व मंत्री, प्रदेश संगठन के पदाधिकारी शामिल हैं।

शनिवार को बीजेपी की संगठन पर्व कार्यशाला में सभी सांसदों, विधायकों, पूर्व मंत्रियों, प्रदेश संगठन पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों व जिला प्रभारियों की बैठक हुई है। बैठक में नवंबर में होने वाले संगठनात्मक चुनाव की रणनीति के बारे में जानकारी देने के बाद प्रदेश संगठन ने जिला चुनाव अधिकारी और सह चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। इसके पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार धर्म व संस्कृति को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार गोवर्धन पूजा को प्रदेशभर में सरकार के स्तर पर आयोजित करने का निर्णय लिया है। समाज को गौशाला से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का यह निर्णय बहुत स्वागत योग्य है। समाज को गौशाला से जोड़ने के लिए लिए गए इस ऐतिहासिक कार्य के लिए वे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त करते हैं।

Related Articles

Back to top button
× click to chat whatsapp