Breaking News
उज्जैन: खड़े हनुमान जी की मूर्ति नहीं हिली! निगम-प्रशासन के लिए बनी चुनौती छह दिन से प्रयास जारी अब आईआईटी इंदौर की मदद…

उज्जैन:…सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत कंठाल चौराहा से छत्री चौक तक सड़क चौड़ीकरण की जद में आए अति प्राचीन खड़े हनुमान मंदिर की मूर्ति को हटाने की कोशिश छह दिन से जारी है। क्रेन और अन्य साधनों से प्रयास के बावजूद मूर्ति अपनी जगह से नहीं हिली। अब नगर निगम ने प्रतिमा को सुरक्षित स्थानांतरित करने के लिए आईआईटी इंदौर की विशेषज्ञ टीम से मदद मांगी है।




