Breaking News

टीबी उन्मूलन के लिए ‘जॉश’ टीम का गठन, ग्राम एवं वार्ड स्तर पर बढ़ाई जाएगी गतिविधियां

राजगढ़  राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत केंद्रीय स्तर पर आयोजित ‘जॉश’ (जॉइंट स्क्वाड फॉर हेल्थ) टीम के शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला पंचायत सभाकक्ष में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में देखा गया। कार्यक्रम में सांसद श्री रोडमल नागर, विधायक राजगढ़ श्री अमरसिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री चंदर सिंह सौंधिया एवं कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जिले एवं विकासखंड स्तर पर जॉश टीम का गठन किया गया। इसके माध्यम से माय भारत वॉलिंटियर्स एवं एनसीसी कैडेट्स की सहभागिता से वार्ड एवं ग्राम स्तर पर टीबी उन्मूलन कार्यक्रम को और सशक्त बनाया जाएगा। समारोह में जॉश टीम के कार्यों एवं उनकी भूमिका के संबंध में जानकारी दी गई।

 

कार्यक्रम में एक वर्ष की वैधता के साथ टीबी मुक्त घोषित की गई ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं सीएचओ को जनप्रतिनिधियों के माध्यम से शाल-श्रीफल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान टीबी उन्मूलन के लिए संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं गतिविधियों की जानकारी भी दी गई। इनमें निक्षय मित्र, फूड बास्केट एवं निक्षय पोषण योजना प्रमुख रूप से शामिल हैं। कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जलालउद्दीन, जिला क्षय अधिकारी डॉ. मनीष चौहान, विकासखंड स्तर के सीबीएमओ, बीपीएम, बीसीएम, एनटीईपी स्टाफ, सीएचओ सहित एनजीओ पार्टनर पिरामल स्वास्थ्य एवं साई आशीष हेल्थ केयर के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button