Breaking News

संविधान दिवस पर पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई संविधान की शपथ , संविधान के मूल आदर्शों, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं नागरिकों के अधिकारों के प्रति कर्तव्यनिष्ठ रहने का लिया संकल्प

Rajgharh संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजगढ़ .  अमित तोलानी (भा.पु.से.)* द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, राजगढ़ में उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराते हुए संविधान के प्रति निष्ठा एवं उसके मूल आदर्शों के पालन की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष एवं लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाए रखने तथा सभी नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय, विचार एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा एवं अवसर की समता सुनिश्चित करने के संवैधानिक संकल्प को दोहराया।

पुलिस अधीक्षक  अमित तोलानी ने संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समता एवं बंधुता के मूल सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए निष्पक्षता, संवेदनशीलता एवं पूर्ण निष्ठा के साथ अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस का प्रत्येक कार्य संविधान एवं कानून के अनुरूप होना चाहिए तथा आमजन के अधिकारों की रक्षा, कानून का समान रूप से पालन एवं समाज में विश्वास बनाए रखना प्रत्येक पुलिसकर्मी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

Related Articles

Back to top button