शासकीय प्राथमिक विद्यालय निर्धारित समय पर मिले बंद, ग्रामीणों में नाराज़गी

राजगढ़, 2 जुलाई। शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक गंभीर स्थिति सामने आई है। क्षेत्र के दो शासकीय प्राथमिक विद्यालय निर्धारित विद्यालयीन समय में बंद पाए गए, जिससे ग्रामीणों और अभिभावकों में नाराज़गी देखने को मिली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शासकीय प्राथमिक विद्यालय पाड़ल्या दिनांक 02 जुलाई 2026 को दोपहर 12:14 बजे तक बंद मिला। वहीं शासकीय प्राथमिक विद्यालय राकल्याबड़ा दिनांक 01 जुलाई 2026 को प्रातः 11:40 बजे तक बंद पाया गया।
विद्यालय के बंद मिलने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि विद्यालय नियमित रूप से संचालित नहीं होंगे तो विद्यार्थियों की शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
अब यह देखना होगा कि शिक्षा विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हुए जांच कर आवश्यक कार्रवाई करता है। यदि विद्यालय निर्धारित समय में बंद पाए गए हैं, तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जवाब-तलब किया जाना आवश्यक है।



