● 204 ऑटो, 139 ई-रिक्शा एवं 36 बसों सहित 379 पर यातायात पुलिस ने की कार्यवाही।

इंदौर,
शहर में सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात प्रबंधन पुलिस, महानगर इंदौर द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में आज यातायात पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों एवं व्यस्त क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था के साथ साथ नियम उल्लंघन करने वालो पर भी कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 204 ऑटो, 139 ई-रिक्शा एवं 36 बसों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इनमें ऐसे वाहन शामिल रहे, जिनके द्वारा नंबर प्लेट को मोड़कर अथवा छुपाकर रखना, नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा कर यातायात बाधित करना, प्रतिबंधित क्षेत्रों में ऑटो एवं ई-रिक्शा लेकर आना, निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी बैठाना, बसों द्वारा अनाधिकृत रूप से सवारी चढ़ा उतार कर यातायात बाधित करना सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था।
यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को स्पष्ट रूप से समझाइश दी जा रही है कि वाहन की नंबर प्लेट स्पष्ट एवं निर्धारित प्रारूप में होना आवश्यक है। नंबर प्लेट को मोड़ना, छुपाना अथवा उसमें किसी प्रकार का परिवर्तन करना नियमों के विपरीत है। इसी प्रकार नो-पार्किंग क्षेत्रों में वाहन खड़ा करने से यातायात का प्रवाह प्रभावित होता है तथा अन्य वाहन चालकों एवं आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है।




